फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम तोड़ गई करोड़ों के ब्लैंक चेकों की जांच

Sat, 14 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो दबतोरी।
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
- आठ महीने पहले दबतोरी में मिले थे चेक
करोड़ों रुपये के ब्लैंक चेकों की जांच दम तोड़ गई है। चेक कहां से आए अब तक जांच टीमों के हाथ कुछ नहीं लगा है। कहने को तो एटीएस और आईबी ने भी मामले में पड़ताल की थी, लेकिन आठ महीने बाद भी नतीजा शून्य है। ये ब्लैंक चेक पश्चिमी बंगाल के कोलकाता की एसबीआई, एक्सिस और एचडीएफसी बैंकों के थे। एक चेक पर 50 लाख रुपये तक की निकासी की जा सकती थी। कुल 10 चेक थे। अब ये चेक कहां हैं? यह भी अफसर नहीं जानते।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र की दबतोरी पुलिस चौकी के गांव दबतोरा, पपगांव, लक्ष्मीपुर, संग्रामपुर, दबतोरी आदि आर्थिक अपराध के लिए बदनाम हैं। कई बार सीबीआई भी छापामारी कर चुकी है। इन गांवों के एक दर्जन से ज्यादा लोगों की सीबीआई को तलाश है। अंतर्राष्ट्रीय ठगी गैंग के तार भी इन गांवों से जुड़े पाए गए हैं। साइबर क्राइम सेल पपगांव निवासी हशमत और संग्रामपुर के शादाब को जेल भेज चुकी है। तीन लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

ब्लैंक चेक मामले में एसडीएम बिसौली गुलाबचंद्र ने जांच के लिए एक टीम बनाई थी। इसके अलावा तीन सदस्यों की इस टीम को यह भी जिम्मेदारी दी गई थी कि ऐसे लोगों की लिस्ट बनाई जाए तो रातों-रात करोड़पति हो गए हैं। जांच शुरू हुए आठ महीने बीतने को हैं, लेकिन अब तक न तो यह लिस्ट बनी है और न ही जांच पूरी हो सकी है। 

हशमत के निकले थे 17 बैंक खाते
साइबर क्राइम सेल आगरा और बरेली की क्राइम ब्रांच ने पपगांव के हशमत को आठ महीने पहले मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था। हशमत के नाम से 17 बैंक खाते मिले थे। इनमें लाखों रुपये का लेनदेन हुआ था। शादाब के भी कई बैंक खातों से लाखों का लेनदेन होने की बात सामने आई थी। हालांकि, इनकी आय का कोई ठोस साधन नहीं था।

कई का राजनीति में दखल
साइबर क्राइम के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के कई लोगों का राजनीति में भी दखल है। ठगी और आर्थिक अपराध के जरिए करोड़पति बने  कई लोग तो ऐसे भी हैं जो विधानसभा चुनाव लड़ने के सपने संजोए हुए हैं। इनमें कई लोग ऐसे भी हैं, जिनको सीबीआई जेल भेज चुकी है। इन पर आर्थिक अपराध के मुकदमे विचाराधीन हैं।
विज्ञापन



ब्लैंक चेक मामले में जांच सीओ बिसौली कर रहे हैं। इस बारे में उनसे बात की जाएगी। रातों-रात करोड़पति बने लोगों के बारे में भी पड़ताल चल रही है। उनके आय के साधनों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
-गुलाब चंद्र, एसडीएम, बिसौली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें