फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उघैती को ब्लॉक बनाने की प्रक्रिया हुई तेज, शासन ने मांगा नक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर विकास खंड के गांव उघैती को जल्द ही ब्लॉक का दर्जा मिल सकता है, क्योंकि जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन से की गई परैवी का असर अब दिखने लगा है। इसको लेकर आयुक्त, ग्राम्य विकास के रविंद्र नायक ने उघैती ब्लॉक बनाने के लिए कौन-कौन से गांव को शामिल किया जाना है, इनका नक्शा तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। डीएम ने जिला पंचायत राज विभाग को निर्देश दिए है कि रिपोर्ट जल्द तैयार करके शासन को भेजे।
विज्ञापन

सपा शासन काल के दौरान करीब तीन साल पहले जिले में तीन ब्लॉकों का गठन किया गया था। इसमें नाधा, दबतोरी और बिनावर शामिल थे। सत्ता परिवर्तन होने के बाद में नव सृजित ब्लॉकों पर प्रदेश स्तर से रोक लगा दी थी। उस समय उघैती क्षेत्र के लोगों ने भी नाधा ब्लॉक बनाए जाने पर आपत्ति की थी। वह लगातार उघैती को ब्लॉक बनाए जाने की मांग कर रहे थे। सत्ता परिवर्तन होने के बाद में भाजपा सरकार आने के बाद में बिल्सी विधायक आरके शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन में उघैती को ब्लॉक बनाए जाने की पैरवी की गई थी। ऐसे में शासन स्तर से आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग के.रविद्र नायक ने उघैती ब्लॉक बनाए जाने पर उसमें कौन-कौन से गांवों को शामिल किए जाएंगे, इसका नक्शा तैयार जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश डीएम को दिए हैं। आयुक्त से निर्देश मिलने के बाद डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शासन ने उघैती को ब्लॉक बनाए जाने के संबंध में गांवों के नक्शा मांगा है। इसको तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही शासन के लिए नक्शा भेज दिया जाएगा।
- कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें