बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन दौड़, क्रिकेट, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं, वॉलीबाल सेमीफाइनल में एमबीबीएस 2020 बैच की ब्लैक पैंथर और टीम-ए के बीच मुकाबला हुआ। इसमें ब्लैक पैंथर विजयी रही।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन सबसे पहले महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें एमबीबीएस बैच 2021 की किरन पटेल ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि बैच 2020 की मरियम लतीफ ने दूसरा और बैच 2021 की दिव्या चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
छात्र वर्ग में एमबीबीएस बैच 2022 के रवि गुप्ता ने पहला, बैच 2023 के सरफराज खान, बैच 2022 के अमित चौधरी ने तीसरा प्राप्त किया। वहीं क्रिकेट का सेमीफाइनल मुकाबला एमबीबीएस 2021 और एमबीबीएस 2022 बैच की टीमों के बीच हुआ। इसमें एमबीबीएस 2022 बैच की टीम ने जीत हासिल की।
वॉलीबाल सेमीफाइनल में एमबीबीएस 2020 बैच की ब्लैक पैंथर और टीम-ए के बीच मुकाबला हुआ। इसमें ब्लैक पैंथर विजयी रही। वहीं बैंडमिंटन सेमीफाइनल में बैच 2021 के उत्कर्ष तालियान और बैच 2021 के सारंग बुद्धराजा के बीच में मैच हुआ, जिसमें उत्कर्ष तालियान ने जीत दर्ज की। संवाद