फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धर्म परिवर्तन कराकर करता रहा दुष्कर्म

Wed, 23 Oct 2024 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में पति से विवाद के बाद अकेले रह रही महिला को दूसरे समुदाय के युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में अपने परिजनों से मिलाकर एक गुमनाम स्थान पर ले जाकर महिला का धर्म परिवर्तन कराया और चार साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। धर्म परिवर्तन करने के बाद भी महिला युवक से शादी करने को कहती तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने मंगलवार को एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अलापुर कस्बे की रहने वाली एक महिला काफी दिनों से विवाद के चलते पति से अगल रह रही है। चार साल पहले महिला की मुलाकात पड़ोस में रहने वाले गैर समुदाय के युवक से हुई। युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने परिजनों की मदद से महिला का धर्म परिवर्तन करा दिया।
शादी के लिए महिला ने दूसरे धर्म में भी रहना मंजूर कर लिया। इसके बाद लगातार चार साल तक युवक दुष्कर्म करता रहा, लेकिन शादी नहीं की। अब महिला ने शादी का दबाव दिया तो उसने शादी से इन्कार करते हुए मारपीट की। पहले महिला थाने पहुंची, लेकिन यहां पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को महिला एसएसपी से मिली और कार्रवाई को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें