फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बसावनपुर स्वास्थ्य केंद्र बंद रहने से भड़के भाकियू कार्यकर्ता, दिया धरना

विज्ञापन
उझानी के बसावनपुर में धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत- संगठन
विज्ञापन
उझानी। अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के बसावनपुर गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र के बंद रहने से ग्रामीण परेशान हैं। उसे खुलवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने पिछले हफ्ते सीएमओ को ज्ञापन दिया था। अब तक स्वास्थ्य केंद्र न खुलने से सोमवार को यूनियन के नेता धरना पर बैठ गए।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष अतुल तोमर के साथ कई ग्रामीण और कार्यकर्ता सोमवार दोपहर बसावनपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के पास ही धरना शुरू कर दिया। कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र करीब दो साल से बंद है। पिछले सप्ताह यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने बदायूं जाकर सीएमओ को ज्ञापन दिया था। सीएमओ ने आश्वासन दिया था कि मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करा दिया जाएगा, लेकिन धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आया। जबकि विभागीय अफसर हकीकत से वाकिफ हैं। इलाके के लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए बिल्सी, उझानी या फिर बदायूं जाना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं की भी सुध नहीं ली जाती। जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली होने तक धरना जारी रहेगा। धरना पर पहले दिन अनिल ठाकुर, कालीचरन, रघुवीर, धीरेंद्र, शिवम, रामआसरे, छोटेलाल और अश्वनी कुमार आदि बैठे।


धरना शुरू होने पर सफाई करने पहुंचे कर्मचारी
- बसावनपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के धरना शुरू किया तो बिल्सी के चिकित्साधीक्षक ने कर्मचारियों को परिसर में सफाई कराने के लिए भेज दिया। स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मियों ने यूनियन के नेताओं को कार्रवाई शुरू हो जाने का भरोसा भी दिलाया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं हटे। यूनियन के नेताओं ने उनसे कह दिया कि डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के ड्यूटी पर आने पर ही धरना स्थगित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें