फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने पूर्ति दफ्तर को घेरा, नारेबाजी

Sat, 20 Aug 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राशन प्रणाली में अव्यवस्था के खिलाफ आक्रोश
 भाकियू की कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में पटरी से उतरी चल रही राशन व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को पूर्ति कार्यालय का घेराव किया, नारेबाजी की। कहा कि राशन व्यवस्था पर माफिया हाबी हैं, सबकुछ जानते हुए भी प्रशासन खामोश है। यदि इसमें सुधार नहीं हुआ तो भाकियू बड़ा आंदोलन करेंगी। 
घेराव के दौरान भाकियू के पदाधिकारियों ने कहा कि तहसील क्षेत्र में राशन व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। तमाम गांवों में कोटेदारों द्वारा मनमानी की जाती है। जिसकी वजह से हर माह उपभोक्ताओं को राशन वस्तुएं नहीं मिल पाती हैं। उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद भी विभागीय अधिकारी कोई कदम नहीं उठाते हैं। राशन प्रणाली पर पूरी तरह माफिया हाबी हैं। एक-एक कोटेदार पर कई दुकानें हैं। राशन की कालाबाजारी होती है। गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा है। इससे भाकियू में आक्रोश है। पदाधिकारियों ने कहा यदि पूर्ति विभाग और तहसील प्रशासन ने राशन की कालाबाजारी पर अंकुश लगाकर उपभोक्ताओं को हर माह वितरण सुनिश्चित नहीं कराया तो भाकियू बड़ा आंदोलन करेगी। तहसील और पूर्ति कार्यालय में तालाबंदी तक की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगराध्यक्ष राशिद अल्वी, कल्लूराम सक्सेना, दफेदार सिंह आदि भाकियू कार्यकर्ता-पदाधिकारी थे। 
----
नहीं बांटता कोटेदार राशन सामग्री, शिकायत की
दातागंज। ब्लाक समरेर क्षेत्र के गांव अमृतपुर के तमाम लोग आज ट्रैक्टर ट्राली से पूर्ति कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कोटेदार पर आरोप लगाया कि वह उपभोक्ताओं को राशन वस्तुओं का वितरण नहीं करता है। इसकी जांच होनी चाहिए। उपभोक्ता पहले भी शिकायत कर चुके हैं फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उपभोक्ताओं ने कोटेदार के खिलाफ नारे भी लगाए। इस मौके पर रतन लाल, मुकेश, सुनील, देशपाल सिंह, भीमपाल, राजवीर, मदनलाल, बाबूराम, रामचंद्र आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें