फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल और पेट्रोल के रेट बढ़ाए जाने के विरोध में बमनौसी के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बहुजन किसान दल के नेतृत्व में किसानों ने केंद्र सरकार की आलोचना की। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

बीकेडी के जिला महासचिव सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में इलाके के किसान रविवार को उझानी-बमनौसी रोड पर इकट्ठे हुए। उन्होंने डीजल और पेट्रोल के रेट बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों को राहत पहुंचाने के नाम उनका आर्थिक उत्पीडन किया जा रहा है। अच्छे दिन की सौगात देने की कहकर केंद्र सरकार ने किसानों को गुमराह कर दिया है।
किसानों ने केंद्र सरकार तेल कंपनियों के दबाव में काम करने का भी आरोप लगाया। बोले, तेल कंपनियां किसानों को खुशहाल नहीं देखना चाहतीं। इसका खामियाजा केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा। गुस्साए किसानों ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में विनोद सिंह, राम जयपाल, आराम सिंह, धीरसिंह, धर्मवीर यादव, भुवनेश कुमार, मनोज सिंह, मनवीर, विजयपाल, गिरवर सिंह, राकेश सिंह, रजनेश, पप्पू, अंग्रेज पाल, शिवसिंह और बनवारी सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें