फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाकियू ने उठाया फसल बीमा का लाभ न मिलने का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी में सोमवार को तहसील परिसर में हुई किसानों की पंचायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। सोमवार को तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) की पंचायत हुई। इसमें किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ न मिलने समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बाद में एसडीएम को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार बदन सिंह को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि किसान इस समय चौतरफा संकट से घिरे हैं। ओलावृष्टि से बहुत नुकसान हुआ है। फसल बीमा कंपनी से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। लेखपाल नुकसान का आंकलन करके सही रिपोर्ट लगाएं, ताकि किसानों फसल बीमा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि बिल्सी तहसील क्षेत्र के गावों में गोआश्रय स्थलों का निर्माण हो जाने के बाद भी गोवंशीय पशु खुले घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्र में खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत न होने, पशु चिकित्सालयों में दवाएं उपलब्ध न होने, बदायूँ-बिजनौर हाईवे को जोड़ने वाले सभी संपर्क मार्गों की हालत जर्जर होने, कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित किसान विश्राम गृह में कोई सुविधा न होने का भी मुद्दा उठाया गया। इस मौके पर रहीस मलिक, सत्यवीर सिंह यादव, रईस अहमद, दिलशाद सैफी, जलालउद्दीन, अनवर शाह, जरा बेगम, रामदास, कल्लू, वसीम खान, आरिफ रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें