बिल्सी में हुई सविता-नाई समाज की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो निवासी अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर सोमवार को नाई-सविता समाज की बैठक आयोजित की गई। केंद्र सरकार द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को पिछले दिनों भारत रत्न सम्मान देने पर खुशी जाहिर की है। यहां सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित भी की। बैठक में आदित्य माथुर उर्फ सोनू ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर एक संघर्षशील, ईमानदार राजनेता और गरीबों, दलितों एवं पिछड़ों के मसीहा थे। इस मौके पर दिनेश चंद्र माथुर, अंशुल माथुर, रणधीर कुमार, विक्की बाबू, वैभव माथुर, बंटी माथुर, मुरारीलाल, संजीव कुमार, ओमपाल सिंह, पिंकू माथुर, प्रदीप गोयल, राहुल गोयल, आशीष कुमार, प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।