भाकियू की ग्राम बावट में हुई पंचायत में किसानों की समस्याओं को उठाया
गया। साथ ही कहा गया कि जिले के किसानों की समस्याओं को हरिद्वार में कल 10
जून से होने वाली महापंचायत में उठाया जाएगा।
प्रदेश महासचिव नईम चौधरी
ने कहा कि हरिद्वार महापंचायत में जिले से भारी संख्या में किसान
पहुंचेंगे। बोले-भूमि अध्यादेश को वापस लिया जाए। यदि इसे वापस नहीं लिया
गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। श्री चौधरी ने कहा कि आज किसान
आत्महत्या को मजबूर है।उसका कर्जा माफ किया जाना चाहिए। इस मुद्दे को
प्रमुखता से पंचायत में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ना
किसानों के बकाए का भुगतान नहीं किया गया है। मंडल महासचिव सोहनपाल ने कहा
कि जिले के किसानों को समय से बिजली भी नहीं मिल रही है जिसकी वजह से
सिंचाई नहीं हो पा रही है और किसानों की फसलें सूख रहीं हैं।
जिलाध्यक्ष
जमुना सिंह फौजी ने कहा कि गांवों में लोगों को पीने के पानी के लिए
हैंडपंप लगने चाहिए। गांवों में राशन कार्ड बनाने का कार्य भी धीमी गति से
चल रहा है। किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। पंचायत में वीरपाल बघेल,
अजय, अच्छन, उदयवीर सिंह, रोहितास सिंह, हरीराम, अंबासराय, राकेश कुमार,
भानुप्रकाश, प्रताप, हरीराम आदि थे।