फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का महाअभियान, 5 से 21 जून तक जनसंपर्क

विज्ञापन
भाजपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी एक महाअभियान चलाएगी। ‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ शीर्षक वाला यह अभियान पांच से 21 जून तक जिलेभर में चलेगा। इस संबंध में भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय बैठक को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष भारत के स्वाभिमान, सुशासन और जनकल्याण के रूप में याद किए जा रहे हैं। इन वर्षों में देश ने विकास, सुरक्षा, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। कहा कि यह अभियान संगठन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम से होगी। 13 जून को जिला स्तर पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 14 से 16 जून तक ब्लॉक स्तर पर जन कल्याण शिविर लगेंगे, जिनमें लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। 16 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन होगा, जिसमें प्रबुद्ध लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 17 जून को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
18 और 19 जून को किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें किसानों को प्राकृतिक खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलेगा, जिसके तहत प्रतिष्ठित लोगों से संवाद किया जाएगा। अभियान के दौरान विकास कार्यों के स्थलों का भ्रमण और स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तर तक योग शिविरों के आयोजन के साथ होगा। संवाद

भाजपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें