फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का सदस्यता अभियान पर जोर

Fri, 12 Dec 2014 12:21 AM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की बृहस्पतिवार को पांचाल प्रदेश के अध्यक्ष बीएल वर्मा और जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने समीक्षा की। कहा कि प्रदेश नेतृत्व सदस्यता अभियान पर नजर रखेगा। एक सौ प्राथमिक सदस्य बनाने पर ही सक्रिय सदस्य और पदाधिकारी बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर सदस्यता अभियान की समीक्षा के दौरान पांचाल प्रदेश अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार के कार्यक्रमों को गांव के गलियारे तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में दो करोड़, बदायूं जिले में तीन लाख और बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने अभियान में जुटे कार्यकर्ताओं से अब तक की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने सक्रिय सदस्य और कमेटी में पदाधिकारी बनने के इच्छुक कार्यकर्ताओं के समक्ष एक सौ प्राथमिक सदस्य बनाने का भी लक्ष्य रखा। बैठक में अजीत वैश्य, राहुल शंखधार, राजीव गोयल, पवन वार्ष्णेय, डॉ. आलोक गुप्ता, सत्यभान सर्राफ, अमित शर्मा, कमलेश वार्ष्णेय, डॉ. जितेंद्र सोलंकी, अमित मथुरिया, मुकेश राठी, डॉ. ब्रह्मनारायण शर्मा, संजीव माथुर, पंकज शर्मा, संजय यादव, ललित गोला, गोविंद वार्ष्णेय, राधेश्याम अग्रवाल, डीके मथुरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें