फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा मिशन 2017 पर खरी उतरेगी’

Tue, 12 Jan 2016 09:05 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 भाजपा के नए जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य को बधाइयां देने वाले कार्यकर्ताओं का मंगलवार दिन भर तांता लगा रहा। जिले भर से कार्यकर्ता बधाई देने के लिए आदर्श नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचते रहे। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
सोमवार को भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने बदायूं भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए हरीश शाक्य के नाम की घोषणा की थी। मंगलवार को हरीश शाक्य के जिलाध्यक्ष बनने की खबर कार्यकर्ताओं को पता लगी। सुबह से ही कार्यकर्ताओं का शाक्य के आवास पर पहुंचना शुरू हो गया। हरीश शाक्य ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उनको जो जिम्मेदारी दी है उस पर वह खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। भाजपा ने एक साधारण परिवार के कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर साबित कर दिया है कि भाजपा आमजन की पार्टी है। उन्होंने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे। पार्टी के बड़े नेताओं के मागदर्शन में काम किया जाएगा। भाजपा मिशन 2017 पर खरा उतरेगी। इस मौके पर सुधीर श्रीवास्तव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता, पीयूष शाक्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर जताई खुशी
बिल्सी। भाजपा किसान मोर्चा की एक बैठक नगराध्यक्ष मोहित गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई। इसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की। इस मौके पर प्रदीप कुमार सिंह, पीयूष शाक्य, राहुल माहेश्वरी, अजय प्रताप सिंह, धानसिंह, विनीत उपाध्याय, गौरव, मधुप राठी, राजू मौर्य, आकाश शर्मा, रोहित उपाध्याय, अतुल शर्मा, नितिन, विक्की, राजेश, गुड्डू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें