फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: परिषदीय स्कूल में बच्चों से लगवाए 'राधे-राधे कमल खिला दे' के नारे, वीडियो वायरल

Sun, 29 Nov 2026 01:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के प्राथमिक विद्यालय बसई में बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे नारे लगाते सुने जा रहे हैं। इस दौरान भाजपा के बिसौली मंडल के अध्यक्ष भी मौजूद थे।
विज्ञापन
शिक्षकों की मौजूदगी में लगाए गए नारे - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली ब्लॉक क्षेत्र के गांव बसई स्थित प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें स्कूली बच्चे राधे-राधे ‘कमल खिला दे’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान भाजपा के बिसौली मंडल के अध्यक्ष भी मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद परिषदीय विद्यालय में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


संबंधित वीडियो 


बसई के प्राथमिक विद्यालय के वायरल वीडियो में बच्चे एक साथ खड़े होकर नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाई और शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। ऐसे में बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का मामला सामने आना गंभीर है। यहां बच्चों को भाषा, गणित और अन्य विषयों की शिक्षा देने के साथ सामाजिक व नैतिक मूल्यों की जानकारी भी दी जाती है। 
विज्ञापन


शिक्षकों की भूमिका पर सवाल 
ऐसे में विद्यालय परिसर में राजनीतिक नारेबाजी का वीडियो सामने आने से शिक्षकों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो किस तिथि का है, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि बच्चों से नारे किसके निर्देश पर लगवाए जा रहे थे। इस संबंध में बीएसए ने स्कूल स्टाफ से जवाब मांगने की बात कही है। 

Trending Videos
विज्ञापन

बीएसए नवीन कुमार ने बताया कि बच्चों के नारे लगाते हुए वीडियो वायरल होने का मामला जानकारी में आया है। संबंधित विद्यालय के स्टाफ से जवाब मांगा जाएगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

सपा सांसद के मीडिया प्रभारी ने भाजपा पर साधा निशाना 
सांसद धर्मेंद्र यादव के मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने बताया कि भाजपा की राजनीति इस स्तर तक गिर चुकी है कि सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में नारे लगवाने के लिए बच्चों की पढ़ाई तक रुकवाई जा रही है। हालत यह है कि भाजपा को बच्चों की पिढ़ाई से कोई सरोकार ही नहीं है। ये बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। 

बिसौली के भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मतदाता जागरूकता को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम चल रहा है। इसको लेकर बूथों पर जाकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया। बसई के स्कूल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के साथ में गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें