फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाजपा के बागियों को घरों में किया नजरबंद

Mon, 08 May 2023 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
फोटो-07बीडीएन11, नगर पंचायत गुलड़िया में प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को किया गया नजरबंद। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा के बागियों को उन्हीं के घर पर नजरबंद करा दिया। रविवार सुबह से ही उनके घर पर पुलिस तैनात कर दी गई। जब तक मुख्यमंत्री की जनसभा समाप्त नहीं हुई, तब तक बागियों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन

भाजपा ने विगत चार मई को जिले के 12 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। ये बागी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। उनकी नगर पालिका या नगर पंचायत में दूसरे प्रत्याशियों को टिकट दे दिया गया। इससे उन्होंने बगावत कर दी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी। कुछ बागियों ने बयान भी जारी किए थे। इसी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया गया।

इन्हें किया गया नजरबंद
नगर पालिका परिषद बिसौली से निर्दलीय प्रत्याशी अशोक वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता (मोनू महाजन), नगर पंचायत उसावां से प्रत्याशी प्रियंका चौहान, मनोज कुमार गुप्ता, नगर पंचायत वजीरगंज निवासी शंकुतला वार्ष्णेय, उनके पति राहुल वार्ष्णेय, मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, नगर पंचायत गुलड़िया से निर्दलीय प्रत्याशी प्रतिभा पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह, नगर पंचायत कछला से निर्दलीय प्रत्याशी व बूथ अध्यक्ष दिनेश लौनिया, किशन पाल कश्यप, प्रत्याशी मुकेश कश्यप आदि को नजरबंद किया था।

फोटो-07बीडीएन11, नगर पंचायत गुलड़िया में प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को किया गया नजरबंद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें