फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट : 51 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Mon, 08 May 2023 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के चार केंद्रों पर रविवार को नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) का आयोजन किया गया। जांच-पड़ताल के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्षाओं में प्रवेश करने दिया। परीक्षा में 2103 परीक्षार्थी बैठे और 51 गैर हाजिर रहे। हालांकि परीक्षा के लिए 2154 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

नीट-2023 के आयोजन के लिए शहर के एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, मदर एथेना स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और दिल्ली पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 720 में से 17 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर में 642 में से छह, एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में 480 में से 19, मदर एथेना स्कूल में 312 में से नौ गैरहाजिर रहे।
सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। आधार कार्ड, दो फोटो के साथ ही उनको एंट्री करने दी, जो परीक्षार्थी अपने साथ पर्स समेत अन्य चीजें लाए थे। उनको कॉलेज के बाहर ही रखवा दिया। एनटीए के जिला समन्वयक रविंद्र भट्ट ने बताया कि दोपहर दो बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक परीक्षा कराई गई। किसी भी सेंटर पर कोई नकलची नहीं मिला। परीक्षा शांति पूर्वक तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

केंद्रों तक पहुंचने में परीक्षार्थियों को हुई दिक्कत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार को जनसभा के कारण कई सड़कों पर नो एंट्री लागू कर दी थी। इसकी वजह से अन्य जिलों से परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को काफी परेशानी हुई। अधिकांश सड़कों पर ई-रिक्शा और टेंपो की संख्या बेहद सीमित थी। डायवर्जन की जानकारी नहीं होने से छात्र-छात्राओं काफी घूमकर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें