फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाजपा विधायकों ने किए प्रभु श्रीराम के दर्शन

विज्ञापन
आयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुचें सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व बिल्सी विधायक हरीश शाक्य
विज्ञापन
बदायूं। अयोध्या में रविवार को जिले के भाजपा विधायकों ने भी श्रीरामलला के दर्शन किए।
विज्ञापन

22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ था। उसके बाद से वहां श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। इसको लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने कहा था कि सभी विधायक फरवरी माह में दर्शन करें।
ऐसे में 10 फरवरी को श्रीरामलला के दर्शन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। जिसके चलते दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एक फरवरी को लखनऊ पहुंच गए। तब से वह लगातार विधानसभा सत्र में भाग ले रह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष और अन्य विधायकों के साथ अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन किए। हरीश शाक्य ने बताया कि प्रभु श्रीराम के भव्य दर्शन हुए हैं।

आयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुचें सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व बिल्सी विधायक हरीश शाक्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें