फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जाति गणना की स्वीकृति पर भाजपाइयों ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय से पदयात्रा निकालते विधायक, जिलाध्यक्ष व अन्य। स्रोत भाजपा
विज्ञापन
बदायूं। जाति जनगणना को कैबिनेट बैठक में स्वीकृति मिलने पर भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की गई। साथ ही पदयात्रा निकालकर पीएम मोदी का आभार जताया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा केंद्रीय मंत्रिमंडल से जातिगत जनगणना को स्वीकृति मिलना पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा सुषमा स्वराज ने जातीय जनगणना का विषय सबसे पहले संसद में उठाया गया। भाजपा आज अपने ही कार्य को प्राथमिकता के रूप से कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा धीरज पटेल, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, शैलेंद्र मोहन शर्मा, अजय मथुरिया, उदयवीर दिवाकर, मोनिका गंगवार, रचना शंखधार सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें