फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में अलापुर कस्बे के भाजपा नेता की दबंगई का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर कस्बे के एक भाजपा नेता की दबंगई का वीडियो वायरल हुआ है। ये वीडियो गुरुवार रात का बताया जा रहा है। बताते हैं कि कस्बे की एक लड़की स्कूल से लौट रही थी। तभी भाजपा नेता के बेटे ने उस लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। इस पर लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी। जब इसके बारे में भाजपा नेता ने सुना तो वह भी थाने पहुंच गया और हंगामा खड़ा कर दिया। नेता ने लड़की के पिता और उसके परिवार वालों को थाने में ही खड़े होकर गाली दीं। इस दौरान लोगों ने भाजपा नेता की दबंगई की वीडियो भी बनाए और फिर शनिवार को वायरल कर दिए। जिससे कस्बे में हड़कंप मच गया है। इंस्पेक्टर कृष्णगोपाल शर्मा का कहना है कि यह मामला दो दिन पुराना है। बच्चों के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में अब समझौता भी हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें