फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक सवार हमलावरों ने भाजपा नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नानाखेड़ा निवासी भाजपा आईटी सेल के मंडल संयोजक को घर लौटते वक्त रविवार रात 10 बजे बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से भाजपा नेता घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। भाजपा नेता ने गांव के ही प्रधान के पति समेत तीन पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नानाखेड़ा निवासी भाजपा नेता अजीत सक्सेना (28) देर रात कछला से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में पलिया गांव के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने उन पर तमंचे से फायर किया। इससे उनके पैर में गोली लग गई। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद हमलावर मौके पर से भाग निकले। इसकी जानकारी घायल के परिजनों को हुई। कुछ देर बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां उनका उपचार किया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। घायल अजीत ने पुलिस को बताया कि हमलावर तीन थे। उन्होंने गांव के प्रधान के पति समेत दो लोगों को पहचान लिया है। भाजपा नेता ने बताया कि प्रधान के पति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने दोपहर में ही पुलिस से घटना की शिकायत की थी। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें