नेहा नगर घोंचा से जिला पंचायत सदस्य हिमांशु यादव ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने इस संबंध में शनिवार देर रात फेसबुक पर अपनी जान को खतरा बताते हुए पोस्ट डाली है।
उदयपुर में हुए कन्हैयालाल की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि बदायूं जिले में नेहा नगर घोंचा से जिला पंचायत सदस्य हिमांशु यादव ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने इस संबंध में शनिवार देर रात फेसबुक पर अपनी जान को खतरा बताते हुए पोस्ट डाली है।
विज्ञापन
इसपर उनके पास तमाम लोगों की कॉल आनी शुरू हो गई। हालांकि कुछ देर बाद फेसबुक से पोस्ट हटा दी गई। इस संबंध में हिमांशु यादव कुछ कहने को तैयार नहीं हैं। रविवार दोपहर उनसे बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि अभी उनके पिता लापता हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें तलाश कर रहा हूं। इस संबंध में बाद में बात करूंगा। फिलहाल मामले में उन्होंने अभी किसी को तहरीर नहीं दी है।