फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उत्तर प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की’

Tue, 14 Jul 2015 08:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पांचाल क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव बाद उत्तर प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी, जिसके लिए कार्यकर्ता इस सदस्यता अभियान में पूर्ण मनोयोग से काम करें, तभी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार केंद्र से मिले धन का दुरुपयोग कर रही है। वह इसको पक्षपात ढंग से किसानों में बांट रही है। किसानों तक केंद्र सरकार की आर्थिक मदद नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

जिला संपर्क प्रमुख राजेश्वर सिंह ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों एवं जनता के हितों में अनेक योजना लागू कर रही है। मगर प्रदेश की सपा सरकार इन योजनाओं को उचित ढंग से लागू नहीं कर पा रही है। इससे जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला उपाध्यक्ष विवेक राठी ने कहा कि जब से प्रदेश सपा सरकार बनी है तब से प्रदेश में गुंडाराज कायम होकर रह गया है। अपराधी खुलेआम लूट-चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए है। इस मौके पर अशोक भारती, अवधेश पाराशर, मोहित गुप्ता, राहुल माहेश्वरी, रामबाबू श्रीवास्तव, विनीत असावा, प्रमोद गोस्वामी, प्रदीप कुमार सिंह, अजय प्रताप सिंह, मंगलीराम शर्मा, उदयवीर गौड़, नितिन वाष्र्णेय, अतुल कुमार, डा.किशनपाल सिंह, पीयूष शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें