14 को मनाएंगी समरसता दिवस
विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी भाजपा ने अब झंडी-स्टीकर लगाओ अभियान शुरु किया है। इस सिलसिले में आज यहां हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि पार्टी ने एक अभियान चलाया है इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं की गाड़ी पर पार्टीं का झंडा एवं स्टीकर लगाया जा रहा है। जिससे पार्टी का प्रचार प्रसार होगा। पार्टी 2017 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है। पार्टी हर हाल में 2017 में प्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगी। पूर्व में छह अप्रैल को पार्टी ने प्रत्येक मंडल पर स्थापना दिवस मनाकर इसी तरह 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन को पार्टी समरसता दिवस के रूप में मनाएगी। इसके लिए मंडल स्तर तक कार्यक्रम होंगे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, अवनीश कुमार सिंह, महेश चंद्र गुप्ता, दयासिंधु शंखधार, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, चेयरमैन राजीव गुप्ता, दीपमाला गोयल, अजीत वैश्य, रविंद्र पाल सिंह, उमेश राठौर, धीरेंद्र यादव, राणा प्रताप सिंह, शारदेंदु पाठक, अशोक भारती, भेष पटेल, अंकित मौर्य, यदुनेश यादव, मनोज मोदी, शिवकुमार शर्मा, रामवीर सिंह, दुर्गेश वाष्र्णेय, राजेश्वर पटेल, राजपाल फौजी, मुनीश अग्रवाल, सुधीर श्रीवास्तव आदि थे।
इधर, मौर्य विश्वास सेवा समिति की बैठक में केशव प्रसाद मौर्य के भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की गई। इस मौके पर नेत्रपाल सिंह कुशवाहा, चितान शाक्य, भानू शाक्य, बालकराम शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य, श्यामपाल आदि थे।