फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार हमेशा बगैर भेदभाव के करती है काम : दुर्विजय शाक्य

Thu, 20 Mar 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बदायूं रोड स्थित शाक्य भवन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी लोगों को साथ लेकर काम कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा सबका साथ-सबका विकास को लेकर कार्य करने का काम किया है। ममता शाक्य ने कहा कि जितनी महिलाओं की सुरक्षा भाजपा की सरकार में है, इससे पहले किसी भी सरकार में नहीं रही है। इस मौके पर मौर्य-शाक्य समाज के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य, डीएसओ एसपी शाक्य, राकेश शाक्य, पीडी शाक्य, गुड्डू शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें