बदायूं। जिले में आरटीई के तहत चौथे चरण के अंतिम दिन बुधवार शाम तक 794 आवेदन आए। 23 मार्च से सत्यापन का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद 24 मार्च को लाॅटरी निकालकर पात्रों का चयन होगा।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए यह सुविधा दी जाती है। इसमें आवेदन करने का अंतिम बुधवार था। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दस्तावेजों को सही फार्मेट और साइज में अपलोड करने वाले आवेदकाें को कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्हाेंने कहा कि 23 मार्च को सत्यापन के साथ 24 मार्च को लॉटरी निकालकर चयन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। संवाद