फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाजपा करती है अन्याय, कांग्रेस दिलाएगी न्याय

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर घोेषणा पत्र दिखाते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में परशुराम चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों की बैठक हुई। कांग्रेसी बोले- भाजपा अन्याय करती है पर कांग्रेस हर वर्ग को न्याय दिलाएगी। इस मौके पर कांग्रेसियों ने पार्टी का घोषणा पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कहा कि यह न्याय पर आधारित पत्र है। घोषणापत्र में किसानों, महिलाओं, मजदूरों, युवाओं के लिए न्याय का प्रावधान है। इनमें 30 लाख सरकारी नौकरियां देने और युवाओं को एक साल के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक लाख रुपये देने का वायदा शामिल है। प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव सुनीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस, जाति जनगणना कराएगी। एमएसपी को कानूनी दर्जा देगी। मनरेगा की मजदूरी 400 रुपये करेगी। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी सचिव अनिल पाठक ने संचालन किया। सोनपाल सिंह, शिवराम यादव, गौरव सिंह राठौर, रफत अली, शफी अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें