फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बोली- आजम के बयानों में झलका पाकिस्तान प्रेम

Sun, 03 Jul 2016 11:12 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष झुनेंद्र कश्यप के आवास पर आपातकालीन बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री और कद्दावर सपा नेता आजम खां के बयान पर कड़ी टिप्पणी की है और कहा है कि आजम खां का पाकिस्तान प्रेम उनके बयानों में झलकता है। भाजपा और देश भक्त उनके ऐसे बयानों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। 
विज्ञापन

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि बदायूं की एक रोजा इफ्तार पार्टी में आए कैबिनेट मंत्री आजम खान ने विवादित बयान देकर अपनी मानसिकता का परिचय दे दिया है। उनका यह कहना कि वह पाकिस्तान में होते तो बीस साल पहले ही वहां के प्रधानमंत्री बन गए होते। घोर निंदनीय है। 
बैठक में अनूप प्रसाद ने भी आजम खां के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि आजम खां अन्न हिंदुस्तान का खाते हैं और सपने देश विरोधी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का देखते हैं। किसान यूनियन के सचिव सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि जब भी कैबिनेट मंत्री खान बदायूं आते हैं, हमेशा विवादित बयान देते हैं। अगर, भारत में रहना हैं तो पाकिस्तानी प्रेम खत्म करें अन्यथा उनमें थोड़ी सी शर्म बची है तो पाकिस्तान चले जाएं। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने आजम खान को देशद्रोही करार देते हुऐ मंत्री पद से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम टाटा ने कहा कि आजम खान के बयान से उनकी मानसिकता का पता चलता है उनके बयान से लगता है कि पाकिस्तान उनके दिल में कहीं न कहीं बसता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें