दहगवां में चल रहे मनोकामेश्वर मेला में आयोजित दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद
दहगवां। मनोकामेश्वर मेला नुमाइश और दंगल के पहले दिन दूरदराज से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दंगल में 33 कुश्तियां हुईं।
बिसौली के पहलवान सुबेर ने सिकंदराबाद के तालिब को चित कर जीत हासिल की। दहगवां के रामप्रकाश ने सीमरपुर पटखनी निवासी विशेष को हराया। दातागंज के जगदीश ने फरीदपुर के राजेश को शिकस्त दी।
पटियाली के नितिन ने हाथरस के कुलदीप को हराया। चंदौरी के महेंद्र ने गंगापुर के आशीष और कासगंज के जुगेन्द्र ने जहांगीराबाद के भोला को चित किया। मेला कमेटी की ओर से पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेला मालिक मयंक गुप्ता, सुभाष चन्द्र गुप्ता, नरेश चन्द्र गुप्ता, माधव गुप्ता, अंकित गुप्ता, विजेंद्र यादव, पिंटू मोदी आदि मौजूद रहे।