नगर के मदनलाल इंटर कॉलेज का छात्र पांच नवंबर से इंफाल में होने वाले नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेेगा। इससे पहले वह सौनभद्र जिले में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता मे भाग ले चुका है। वहीं पर उसका चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ था। कस्बा निवासी रामौतार के बेटे उज्जवल का शुरू से तीरंदाजी के प्रति रुझान रहा। उज्जवल ने सोनभद्र जिले में हुई राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । जिसके बाद में उसका चयन नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ। उज्जवल के पिता रामौतार ने बताया कि पांच नवंबर से इंफाल में होने वाली नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपने बेटे के साथ जाएंगे। रामौतार मौर्य इस वक्त मदनलाल इंटर कॉलेज में भौतिकी के प्रवक्ता हैं, साथ ही कॉलेज टीम के प्रबंधक भी हैं। उज्जवल को बबराला निवासी कोच विशेष यादव कोचिंग दे रहे हैं।