फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसौली महोत्सव में होगी ब्रज की होली

Sun, 28 Feb 2016 11:40 PM IST
बिसौली (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


 आगामी 12 मार्च से शुरू दो दिवसीय बिसौली महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पालिकाध्यक्ष अबरार अहमद ने हर संभव सहयोग देने का वादा किया है। दो दिन चलने वाले महोत्सव में पहले दिन ब्रज की होली का अयोजन होगा।
नगर पालिका हॉल में आयोजित बैठक में महोत्सव के आयोजन के बजट पर चर्चा की गई। व्यय और आने वाले धन को लेकर तमाम सुझाव दिए गए। चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि बिसौली महोत्सव पूरे नगर के लिए सौभाग्य की बात है, इसलिए वह हर संभव सहायता करेंगे। विशेष सफाई और पथ प्रकाश के साथ साथ महोत्सव को सफल बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। सचिव अनूप शर्मा ने कहा कि आयोजन के पहले दिन दिल्ली से आए कलाकार संगीतमय होली खेलेंगे। पंडाल को विशेष रूप से सजाया जाएगा। दिन में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य पेश किए जाएंगे।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी अनुज शर्मा और रामजी गुप्त को सौंपी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 बैठक में कोतवाल कश्मीर सिंह, चितरंजन गुप्ता, हरीश गुप्ता, देेवेंद्र भट्ट, मुकेश शर्मा, सभासद विनीत वार्ष्णेय, मितुल वार्ष्णेय, गौरीशंकर कथूरिया, अनुपम गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें