आसफपुर दूनपुर में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रॉफी के साथ विजेता टीम। संवाद
बिसौली। आसफपुर दूनपुर में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बिसौली क्रिकेट क्लब और संग्रामपुर के बीच खेला गया।
बिसौली क्रिकेट क्लब के कप्तान हिमांशु उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले गेंदबाजी करते हुए बिसौली ने संग्रामपुर को 12 ओवर में मात्र 77 रन पर ही रोक दिया। अमन सक्सेना ने तीन ओवर में 12 रन देकर चार विकेट लिए और अभिषेक यादव ने तीन ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट हासिल की। दो ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए।
संग्रामपुर की ओर से सर्वाधिक 40 रन शादाब ने बनाए। बिसौली ने 77 रन का स्कोर मात्र छह ओवर में हासिल कर लिया।अभिषेक कुमार ने 30 रन बनाए।मैन ऑफ द मैच का खिताब अमन सक्सेना को दिया गया। गोपाल मौर्य, योगी मौर्य,राजू कोहली, राजू पाल,अनमोल मिश्रा,राजेंद्र दिवाकर आदि रहे। संवाद