फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में मनाई गई सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती

विज्ञापन
बिल्सी में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती मनाते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला पांच स्थित डा. बीपी मौर्य के नेतृत्व में सोमवार को सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की 2327वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर डा. बीपी मौर्य, रामेश्वर शाक्य, डा मुकेश मौर्य, राकेश शाक्य, केशव शाक्य, राजपाल कश्यप, कुलदीप शाक्य, शनि सागर, शुभम् शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर में भी सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती मनाई गई। यहां सर्व प्रथम बुद्ध वंदना की गई, उसके बाद चंद्रगुप्त मौर्य के चित्र पर माल्यार्पण उन्हें नमन किया। चंद्र शेखर उर्फ टिंकू शाक्य ने कहा कि भारतीय इतिहास में प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्र गुप्त मौर्य थे। उनके शासन के दौरान मौर्य साम्राज्य पूर्व में बंगाल, असम, अफगानिस्तान, बलूचिस्तान, कश्मीर और नेपाल तक था। कार्यक्रम में राजाराम शाक्य, डा. भगवान शरण शाक्य, शिवम शाक्य, गंगासहाय मौर्य, भोजराज शाक्य, निकू सागर, नरेंद्र शाक्य, शिशुपाल सागर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें