फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिनावर पुलिस ने एफआईआर में लिखा..कार्रवाई नहीं चाहता पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच शुरू, पीड़ितों के बयान दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बिनावर पुलिस ने एक एफआईआर में लिखा कार्रवाई नहीं चाहता पीड़ित। बात खुली तो जांच शुरू हुई। पीड़ितों को सोमवार सुबह एसएसपी कार्यालय बुलाया गया और उनके बयान दर्ज कराए गए।
पिछले दिनों बिनावर पुलिस ने दो ऐसे मामलों में खेल कर दिया, जिसमें बेगुनाओं को सजा भुगतनी पड़ी। एक मामले में ऐसी एफआईआर दर्ज की, जो पुलिस विभाग के लिए भी बड़ा सवाल है। दरअसल एक चौकीदार ने अपनी बेटी के अपहरण के आरोप में तहरीर दी थी। उसमें एफआईआर दर्ज होते-होते तहरीर के तमाम शब्द ही बदल गए। आखिर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई कि उनकी बेटी आ गई है और वह इस मामले में कोई कार्रवाई कराना नहीं चाहते।
विज्ञापन

इसी मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को चाकू में जेल भेजा था। दूसरा मामला मजदूरों का था। उसमें भी पुलिस पर रुपये लेकर मजदूरों को छोड़ने और एक मजदूर को शराब में जेल भेजने का आरोप था।
विज्ञापन

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने जांच एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव को सौंपी है। इस पर उन्होंने सोमवार को सभी पीड़ितों को कार्यालय बुलाया और उनके बयान दर्ज कराए गए। एसएसपी ने बताया कि इसमें जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें