फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी एसडीओ और जेई ने एक-दूसरे पर लगाया उत्पीड़न और धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी/वजीरगंज। विद्युत वितरण उपखंड प्रथम बिल्सी में एसडीओ और जेई के बीच विवाद सामने आया है। दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन


वजीरगंज 33/11 केवी उपकेंद्र पर तैनात जेई रामस्वरूप ने एक्सईएन को दिए प्रार्थना पत्र में एसडीओ कुलदीप कुमार पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह निष्ठा से कार्य कर रहे हैं, लेकिन एसडीओ अनावश्यक दबाव बना रहे हैं, अभद्र भाषा का प्रयोग करने हैं और नौकरी से निकलवाने व जान से मरवाने की धमकी देते हैं।
उन्होंने इसकी प्रतिलिपि मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता को भी भेजी है। वहीं एसडीओ कुलदीप कुमार सिंह ने जेई पर फोन पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। एसडीओ के अनुसार, जेई ने व्हाट्सएप कॉल कर उनके साथ अभद्रता की और झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी शिकायत प्रबंध निदेशक लखनऊ, मुख्य अभियंता बरेली और अधीक्षण अभियंता से की है।
विज्ञापन

इधर, इस मामले में अधिशासी अभियंता द्वितीय नागेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों अधिकारियों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें