फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 20 करोड़ से होगा बिल्सी-इस्लामनगर मार्ग का चौड़ीकरण, रुपये जारी

विज्ञापन
जिला बार परिसर में 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का शिलान्यास करते शहर विधायक महे
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी से इस्लामनगर तक सफर करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से खराब हालत में पड़े करीब 35 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए शासन ने 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। करीब 86 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली सड़क के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बिल्सी-इस्लामनगर मार्ग क्षेत्र के प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। सड़क की हालत खराब होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है। जगह-जगह सड़क की खराब स्थिति के कारण सफर में समय भी अधिक लगता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को उबड़-खाबड़ रास्ते पर आवागमन करने में दिक्कत होती है।
मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण की योजना तैयार की गई है। करीब 35 किलोमीटर सड़क को बेहतर बनाया जाना है। पूरी परियोजना पर लगभग 86 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अब शासन की ओर से 20 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इससे निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद बिल्सी और इस्लामनगर के बीच आवागमन पहले से अधिक सुगम होने की उम्मीद है। इस संबंध में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी देवपाल ने बताया कि 20 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। मार्ग से जुड़े गांवों के लोगों को जल्द बेहतर सड़क की सुविधा मिलेगी।
-
21 मार्गों के निर्माण एवं विशेष मरम्मत कार्यों के लिए 3.53 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति



बदायूं। दिवाली से पहले जनपद को विकास की सौगात मिली है। एमएलसी बागीश पाठक के प्रयासों से विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क एवं लघु सेतु विकास कार्यों को शासन ने स्वीकृति प्रदान की है। सड़कों के 21 निर्माण कार्यों के लिए 3.53 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। कार्यों के पूर्ण होने से हजारों ग्रामीणों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। स्वीकृत कार्यों में खुकड़ी से अमरौली मार्ग, डहरपुर मार्ग से छछऊ मार्ग, सैजनी-हजरतपुर-म्याऊं मार्ग से अभयपुर बाया बखतपुर मार्ग, चापरकौरा से आनंदपुर मार्ग स्थित लघु सेतु पर लगभग 200 मीटर रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। संवाद


जिला बार परिसर में 12 लाख से बनेगा सीसी मार्ग
बदायूं। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विधायक निधि से जिला बार परिसर में पुराने डीएसओ कार्यालय से लाल गेट तक लगभग 12 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विधायक ने कहा कि जिला बार परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे पूर्व भी विधायक निधि से कचहरी परिसर में सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा चुका है। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवपाल सिंह, महासचिव संदीप मिश्रा, एडवोकेट महेंद्र पाल गुप्ता, एडवोकेट अरविंद परमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें