फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी गोशाला में पर्याप्त स्थान नहीं, सड़कों पर भटक रहे गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की दुर्गानगर कॉलोनी में बनाया अस्थाई अड्डा, लोगों में दहशत
विज्ञापन

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या तीन में बनी अस्थाई गौशाला में अव्यवस्थाओं के चलते गोवंशों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। भीषण गर्मी के इस दौर में पर्याप्त सुविधाएं न मिलने के कारण गोवंश खुले आसमान के नीचे तपिश झेलने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गौशाला में न तो पर्याप्त छाया की व्यवस्था है और न ही खाने के लिए हरे चारे की समुचित उपलब्धता, जिससे पशुओं को परेशानी हो रही है। नगर क्षेत्र के सिरासौल स्टैंड, कछला बस स्टैंड और इस्लामनगर बस स्टैंड, गल्ला मंडी गेट समेत कई स्थानों पर गोवंश सड़कों पर बैठे और भटकते नजर आ रहे हैं। रात के समय भी ये पशु बाईपास मार्ग पर ही डेरा जमाए रहते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल उठने के साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन स्तर पर गोवंशों के संरक्षण और देखभाल के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन उनका लाभ धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा। उनका मानना है कि यदि गोशाला में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ की जाएं तो गोवंशों को सड़कों पर भटकने से रोका जा सकता है। गर्मी के मौसम में पशुओं के लिए छाया, स्वच्छ पेयजल और संतुलित आहार बेहद जरूरी होता है। ऐसे में संबंधित विभागों द्वारा नियमित निरीक्षण और व्यवस्थाओं में सुधार किया जाना आवश्यक है।



नगर में अस्थाई गौशाला होने के बावजूद नगर की अधिकांश गली-मोहल्लों में आवारा पशु विचरण करते देखे जा रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। दुर्गा नगर कॉलोनी में आवारा पशुओं ने स्थाई अड्डा बना लिया है। यहां के निवासी जयप्रकाश ओझा, राहुल कुमार, विजनेश सोलंकी, रोहित गिरि, मुन्नालाल, आनंद बाबू आदि का कहना है कि कई बार ये पशु हमला कर लोगों को घायल कर चुके हैं, जिससे दहशत बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन


-
पालिकाध्यक्ष बोलीं- गोवंश का रख रहे पूरा ध्यान



पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर ने बताया कि अस्थाई गोशाला में पर्याप्त स्थान नहीं है, जिससे यहां और पशुओं को नहीं रखा जा सकता है। जो भी पशु गोशाला में हैं, उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही शासन ने नगर में एक बड़ी गोशाला निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए करीब एक करोड़ 68 लाख रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं। इसका निर्माण नैथुआ मार्ग पर शीघ्र शुरु हो जाएगा। इसके बनने के बाद नगर की जनता को घुमंतू पशुओं को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें