फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क पर दो युवकों की बाइक फिसली, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र में सहसवान से गांव लौट रहे दो युवकों की बाइक बुधवार शाम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फिसल गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल उसके साथी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के घूरनपुर गांव निवासी पप्पन (35) पुत्र छुट्टन बुधवार को किसी काम से सहसवान आए थे। उनके साथ गांव का ही सोहेल पुत्र लड्डन भी था। शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। मुड़ारी सिधारपुर और घूरनपुर गांव के बीच पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फिसल गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने पप्पन को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोहेल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर दोनों युवकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें