फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क पर गड्ढे में फिसली बाइक, लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Feb 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
गड्ढों में बाइक सवार के फिसलने पर प्रदर्शन करते लोग। स्रोत: जागरुक ग्रामीण
विज्ञापन
उझानी। बमनौसी रोड पर सुकटिया के पास नाले का पानी सड़क पर भर जाने के कारण गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसमें बाइक फिसलने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों समेत राहगीरों ने मौके पर इकट्ठे होकर पीडब्ल्यूडी अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हादसा रविवार दोपहर सुकटिया गांव के पास हुआ। गड्ढे में पहिया जाते ही बमनौसी निवासी युवक की बाइक फिसल गई। बाइक सवार के मामूली चोट भी आई है। कांग्रेस नेता सत्यवीर सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से नाले का पानी सड़क पर गह रहा है। प्रदर्शनकारियों में मुकेश यादव, आकाश शर्मा, भानुप्रताप, मोरपाल, अनुज, संजय, राजू और राजकुमार आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें