फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: बिसौली में कछुओं को छोड़कर भागा बाइक सवार तस्कर, 108 कछुए हुए बरामद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 08 Sep 2022 04:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं।

सार

बाइक सवार तस्कर दबतोरी की ओर से अपने बड़े-बड़े थैलों में कई कछुए भरकर बिसौली आ रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर आरोपी रास्ते में ही बाइक व कछुए छोड़कर भाग निकला। पुलिस बाइक की नंबर प्लेट से आरोपी तक पहुंचने में जुट गई है।
विज्ञापन
बरामद कछुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक सवार तस्कर कई कछुए छोड़कर भाग गया। पुलिस बाइक की नंबर प्लेट से आरोपी तक पहुंचने में जुट गई है। कछुओं की संख्या 108 बताई जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बाइक सवार तस्कर दबतोरी की ओर से अपने बड़े-बड़े थैलों में कई कछुए भरकर बिसौली आ रहा था। इसी दौरान अचानक पुलिस को सूचना मिली। पुलिस भी उसके पीछे लग गई। पुलिस को पीछा करते देखकर तस्कर ने बाइक दौड़ा दी। इससे पुलिस ने भी अपने वाहन की गति बढ़ा दी। जब तक पुलिस उसे पकड़ पाती, इससे पहले वह रास्ते में रुककर बाइक समेत कछुआ छोड़कर मौके से भाग गया।

पीछे से पहुंची पुलिस ने उसकी बाइक और कछुए अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर तस्कर का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल कछुओं की संख्या 108 बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें