बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम चतुरी नगला निवासी अचल कुमार उर्फ कल्लू उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए, जब वह अपने गांव से ज्योरापारवाला स्थित अपनी बहन के घर मोटरसाइकिल से जा रहे थे।
पूर्वाह्न 11:30 बजे के करीब एमएल कॉलेज के पास अचानक संतुलन बिगड़ जाने से बाइक सड़क से उतरकर खेत के किनारे लगे ब्लेड वाले तारों में उलझ गई। घटना के दौरान क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे दरोगा सुरेश, दीवान अमित कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने परिजनों की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। संवाद