फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, बहू-बेटा घायल

Wed, 03 May 2023 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल में बिलखती मृतक मदनलाल की परिवार की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पुत्रवधू को दवा दिलाकर बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहे मदनलाल को सामने से तेज रफ्तार ईको कार ने रौंद दिया। मदनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बहू-बेटा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हादसे में कार सड़क किनारे खंदी में पलट गई। चालक उससे निकलकर भाग गया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे उझानी-बिल्सी रोड पर गांव संजरपुर के पास हुआ। मदनलाल (52) बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाई के निवासी थे। उनकी पुत्रवधू रजनी पिछले कई दिनों से बीमार थी। बेटे होतीलाल (28) के साथ बाइक से वह रजनी को दवा दिलाने के लिए दोपहर राजकीय मेडिकल कॉलेज आए थे। उझानी में उनके साढू नेमचंद्र रहते हैं, इसलिए वह उनसे मिलकर घर लौटने को संजरपुर के रास्ते निकले। बेटा होतीलाल बाइक चला रहा था और वह हेलमेट भी लगाए था। इसी दौरान सामने से ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे मदनलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मदन लाल का शव कब्जे में ले लिया। घायल बेटे होतीलाल और बहू रजनी को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद ईको मौके पर ही पलटी ईको कार का चालक भाग गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। मृतक के साढू नेमचंद्र ने बताया कि वेहटा गुसाई से मृतक के परिजन भी आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें