फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रात खाना खाकर सोया था युवक, सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Tue, 02 May 2023 12:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

गांव बरनी ढकपुरा में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में लटका मिला। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, परिजन अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पाए हैं। 
विज्ञापन
मनोज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बरनी ढकपुरा में युवक ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने शव फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


सोमवार की रात करीब नौ बजे गांव बरनी ढकपुरा निवासी 22 वर्षीय मनोज खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। उसके परिजन भी अपने-अपने कमरे में चले गए। मंगलवार सुबह परिजन जागे और अपने अपने काम में व्यस्त हो गए। 

बारिश बनी आफत: बदायूं में कच्चे मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन


मनोज काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया। इस पर परिजनों ने आवाज दी, लेकिन कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। 
विज्ञापन


यह देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया। इस संबंध में एसएचओ अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मामले की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें