फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला पुल पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी/कछला (बदायूं)। कछला पुल पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार कासगंज निवासी अरविंद पाराशर और उनके बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे के मामूली चोट आई हैं।
विज्ञापन

हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। कासगंज में सैलई इलाके में संकट मोचन धाम निवासी अरविंद पाराशर (54) की बदायूं जिले में रिश्तेदारी है। रिश्तेदार के घर आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होकर वह 12 वर्षीय बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से पुल पर अज्ञात वाहन ने पिता-पुत्र को चपेट में ले लिया। दोनों में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। टक्कर लगने से अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। उनके बेटे की भी चोट आई है। सूचना के बाद कछला चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।
घायल बेटे से जानकारी के बाद शव कब्जे में ले लिया गया। देर रात अरविंद के परिजन भी चौकी पर आ गए। पुलिस ने रविवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया। वाहन के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें