फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थानाक्षेत्र के गांव असरासी के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव असरासी निवासी चरन सिंह उर्फ चन्नू (40) नत्थू सिंह अविवाहित थे। वह मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे। शुक्रवार रात वह ढाबा से खाना लेने के लिए बाइक से कादरचौक कस्बा जा रहे थे। इसी बीच गांव के पास ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, चरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को बुलाया। परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा। परिजनों ने बताया युवक दो भाई व तीन बहनों में बड़ा था। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर हुई भाई की मौत से तीन बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। कादरचौक इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें