फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिनावर थाना क्षेत्र में गांव घटपुरी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनावर। थाना क्षेत्र में बाइक से घर जा रहे जीजा-साले को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मंगलवार रात 11 बजे बिनावर नई बस्ती निवासी 55 वर्षीय जाकिर हुसैन अपने साले नाहिद हुसैन निवासी गांव गढ़ा कोतवाली दातागंज के साथ बदायूं से घर आ रहे थे। इसी दौरान घटपुरी के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जाकिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार सुबह 10 बजे जाकिर के परिजन मोर्चरी पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में घायल हुए नाहिद की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में एसएचओ बिनावर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव मृतकों के परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उनसे तहरीर मांगी गई है तहरीर आते ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें