अलापुर। उझानी के गांव अब्दुल्लागंज निवासी तीन लोग एक बाइक से म्याऊ ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। तभी अलापुर के पास संजरपुर में इनकी बाइक सड़क किनारे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉॅली से टकरा गई। इसमें 20 साल के विजेंद्र पुत्र सूरजपाल की मौत हो गई। जबकि खुशीराम व जितेंद्र घायल हो गए। तीनों ही हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद