गुरुवार देर रात बाइक से दावत खाने जा रहे एक युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई। उपचार को ले जाते हुए युवक की मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्यवाही के शव को घर ले गए।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मणिकावली के रहने वाले रूकम सिंह यादव ने बताया मृतक पुत्र नरेंद्र कुमार (18) वर्ष जरीफनगर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव समसपुर कुहरी में एक दावत में शरीक होने गुरुवार देर रात्रि में जा रहा था। तभी जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव बैरपुर महराजी से आगे निकलने के बाद फत्यपुर के पास उसकी बाइक पेड़ से टकराने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची जरीफनगर पुलिस ने घायल को जुनावई सीएससी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक मनोज कुमार ने बताया कि उपचार से पहले ही नरेंद्र कुमार की मौत हो चुकी थी। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।