तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से नेम सिंह नाम के युवक की मौत हो गई। बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसा सहसवान-नाधा रोड पर सोमवार रात हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना जरीफनगर के गांव दूधवां निवासी नेमसिंह (22) पुत्र बनवारी अपनी भतीजे की बहु रामबेटी की डिलीवरी कराकर बाइक से घर लौट रहा था। नेकराम (22) पुत्र अंतराम निवासी दूधवां और ओमेंद्र (23) पुत्र ओमकार निवासी समसपुर भूड़ भी बाइक पर सवार थे। रास्ते में सहसवान-नाधा रोड पर गांव इब्राहीमपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में नेमसिंह की मौके पर मौत हो गई। नेकराम और ओमेंद्र गंभीर घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-----
किशोरी को बरामद करने की मांग
बदायूं। इस्लामनगर थाने के एक गांव से एक किशोरी लापता हो गई थी। छह सितंबर को परिवार वालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी का अब तक सुराग नहीं है। परिवार वालों ने एसएसपी को पत्र देकर किशोरी को बरामद कराने की मांग की है।
----
कब्रिस्तान पर कब्जे का आरोप
बदायूं। सिविल लाइंस के खेड़ा नवादा इलाके के लोगों ने दबंगों पर कब्रिस्तान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इलाके के नवाब चौधरी, अकील मिया, शकील, हनीफ, जाहिद, बब्बन, खालिद, पप्पू, छोटे, मुन्नू बाबू आदि ने डीएम से कब्रिस्तान को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।