फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर स्कूटी से टकराई बाइक, एसआई घायल

विज्ञापन
घायल एसआई सचिन कुमार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर गांव रायपुर मजरा के निकट रविवार की शाम बारिश के दौरान सड़क पर खड़ी स्कूटी से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार उपनिरीक्षक सचिन कुमार घायल हो गए। उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक सचिन कुमार रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे बदायूं से बाइक से बिल्सी लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर रायपुर मजरा के पास बारिश के बीच सड़क पर खड़ी स्कूटी से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, उपचार के बाद उनकी हालत में काफी सुधार है। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी कार, तीन घायल



वजीरगंज। गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार के ट्रक में घुसने से तीन लोग घायल हो गए। कार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। चालक ट्रक लेकर भाग गया।



हादसे में चांद (35) पुत्र रिहान, वकील (42) पुत्र जहीर और इंतजार (25) पुत्र कमरुद्दीन घायल हुए हैं। चांद के हाथ की हड्डी टूटी है। तीनों कार सवार लखनऊ से सरधना (मेरठ) जा रहे थे। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को सीएचसी वजीरगंज में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद कार सवार चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें