फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत, तीसरा घायल

Sat, 18 Oct 2025 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
घायल को एंबुलेंस से अस्पताल लाई पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

बदायूं के उझानी क्षेत्र के कछला में मकान निर्माण का कार्य कर बाइक से लौट रहे राज मिस्त्री व मजदूरों की बाइक सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। साथ ही घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। 

विज्ञापन


बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासौल निवासी सूरज सिंह (35) पुत्र मैकू लाल राज मिस्त्री थे। शुक्रवार को वह उझानी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला में मकान निर्माण करने को बाइक से गए थे। शाम को काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे कि उसके साथ बाइक पर मजदूर किशनपाल (35) धर्मपाल व केशव (30) भी थे। 

मृतकों के परिवार में पसरा मातम 
शुक्रवार की शाम छह बजे अल्लीपुर मढैया के पास सड़क किनारे खराब खड़ी पिकअप से बाइक टकरा गई। हादसे में सूरज व किशनपाल की मौत हो गई, जबकि केशव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची उझानी पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। इस पर उनके रिश्तेदार मौके पर आ गए। पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल में भर्ती कराया गया है। हादसे से त्योहार पर मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया। 
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि बाइक खड़ी पिकअप से टकरा गई, जिसमें दो लोगो की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया है। घायल का इलाज चल रहा है। 

डीसीएम ने टेंपो में मारी टक्कर, चालक घायल
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी गौरव (30 साल) टेंपो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार की शाम वह टेंपो लेकर कासगंज से लौट रहा था। करीब आठ बजे कछला के पास डीसीएम ने उसके टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में चालक गौरव गंभीर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस जांच कर रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें